Sep 27

वक्त

Posted by Amar Singh in General

वक्त की बड़ी कीमत होती है. वक्त बड़ा मुलायम और कठोर होता है. अपने जीवनकाल में योगिराज श्रीकृष्ण कहे जाने वाले भगवान का अंत एक जैसा नहीं हुआ. पांडवों ने महाभारत की लड़ाई तो जीती पर सशरीर स्वर्गारोहण सिर्फ उनमे से एक युधिष्ठिर का ही हो पाया. राजीव जी की अंतरंग मित्र मंडली के तीनो “अ” (अमिताभ, अरुण सिंह, और अरुण नेहरू) अब परिवार के निकट नहीं है. फरजंदे कश्मीर के नाम से मशहूर मेरे दोस्त फारुख साहब के बेटे …

Read on »


64 Comments::Click Here To Add Your Comment »

Sep 25

“शब्द”

Posted by Amar Singh in General

शब्द क्या मात्र एक शब्द है? शब्द से वाक्य की निर्मति होती है और वाक्य से वर्णन, ग्रन्थ, काव्य, व्यंग, हास, परिहास, व्यंजना, अभिव्यंजना, अभिधा, लक्षणा और विवाद का भी जनन होता है. शब्द के प्रयोग से पूर्व हम बहुत उदार मना होते है और कभी-कभी शब्द बाण से दशकों पुराने सम्बन्धों का विच्छेद हो जाता है.
अभी हाल में मैं हरियाणा के महेंद्रगढ़ में क्षत्रियों की एक रैली में गया जहां क्षात्रिय कुटुम्ब हरियाणा की एक और दबंग जाति …

Read on »


44 Comments::Click Here To Add Your Comment »

Sep 19

“बदल जाए अगर माली, चमन होता नहीं खाली, बहारे फिर भी आती है, बहारे फिर भी आएंगी”

Posted by Amar Singh in General

आजकल अयोध्या मस्जिद भूमि विवाद को ले कर आने वाले अदालती फैसले का बड़ा जिक्र है. धर्म निरपेक्षता की सियासत मुसलमान भाइयों ने बड़ी शिद्दत के साथ की है. कभी पंडित नेहरू, तो कभी बहुगुणा जी तो कभी मुलायम सिंह जी को अपना मौलाना मान लिया. इनमे से कोई भी मुसलमान नहीं है. हिंदुस्तान हिंदू-मुस्लिम भाई चारे का एक चमन है, ये नेता इस चमन के समय समय के बदलते माली, और साम्प्रदायिक सदभावना और हिंदू –मुसलमान भाई चारा इस …

Read on »


40 Comments::Click Here To Add Your Comment »

Sep 17

दोस्त दोस्त ना रहा

Posted by Amar Singh in General

सर्वदलीय बैठक में काश्मीर के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और श्री मुलायम सिंह जी के अनुज श्री रामगोपाल यादव का भाषण बड़ा ही चौकाने वाला था. समाजवादी दल के परम्परागत साथी वामपंथी दलों की संयुक्त राय काश्मीर के मुसलमान नवजवानों को आतंकवादी तत्वों की श्रेणी से अलग रखने की थी. पुलिस और फौज को हटाने एवं उनकी भूमिका को क्षीण करने की राय भी इन्होने रक्खी. निर्दोष मुसलमान बच्चों की जान की जिम्मेदारी निर्धारित करने की बात …

Read on »


30 Comments::Click Here To Add Your Comment »

Sep 13

जापानी बुखार और अबोध बच्चे

Posted by Amar Singh in General

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से के गोरखपुर, देवरिया एवं बस्ती मंडल में हर बरसात के बाद बाढ़ आती है और अपने साथ लाती है एक भयंकर बीमारी जिसे “मष्तिष्क ज्वर” यानि जापानी बुखार कहते है. शासन चाहे समाजवादी हो अथवा बहुजनवादी हो, सभी शासको को साल के निश्चित महीने में होने वाली बाढ़ और बाढ़ के बाद होने वाली इस बीमारी का पूर्व ज्ञान होता है. फिर भी इस बीमारी के विरुद्ध पोलियो की भांति कोई युद्ध स्तरीय ना तो …

Read on »


36 Comments::Click Here To Add Your Comment »

Sep 10

अमेरिका और कुराने पाक

Posted by Amar Singh in General

रमजान के मुक़द्दस महीने के बाद आज ईद आई है. अल्लाह के बन्दों को अल्लाह की रहमत ईद की बधाई के साथ मुबारक हो. बड़ी अजीब बात है की अमेरिका के एक मामूली पादरी ने “कुराने पाक” को बेइज्जत करने के जलील हरकत की है और मजा यह है कि अपने को दुनिया का सबसे ताकतवर हुकूमत की रहनुमाई का दावेदार बताने वाला अमेरिका इस बंदरघुड़की को खामोशी के साथ सुन रहा है. राष्ट्रपति ओबामा का यह बयान कि पादरी …

Read on »


32 Comments::Click Here To Add Your Comment »

Sep 7

कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन

Posted by Amar Singh in General

आज सुबह-सुबह मेरी छोटी सी नन्ही सी बेटी दिशा ने पूछा “पापा दूसरे पापाओं की तरह आप हमारे साथ रहते औए खेलते क्यों नहीं है?” मै स्तब्ध रह गया और अपने बीते दिनों के आंकलन में लग गया. समाजवादी पार्टी के साथ बिताए चौदह वर्ष, वहाँ पर दल के अंदर और नेता की वजह से अदालत से ले राजनेताओं तक के विवाद, फूले हुए हाँथ-पाँव और काँपते हांथो से गुर्दाविहीन शरीर द्वारा भरी गर्मी में पार्टी का प्रचार, जया बच्चन …

Read on »


85 Comments::Click Here To Add Your Comment »

Sep 5

बदलाव

Posted by Amar Singh in General

जीवन परिवर्तनशील है और बदलाव जीवन की एक नितांत सत्यता. बदलाव सिर्फ बड़े होटलों की लाबी का ही नहीं, इंसानी रिश्तों का भी होता है. निर्जीव बदलाव पीड़ाहीन और सजीव बदलाव पीड़ायुक्त होता है. बदलाव एक विभीषिका के बाद का वरदान भी हो सकता है. जापान को ही देख ले, हिरोशिमा और नागासाकी के बाद यह देश आधुनिक विश्व में तकनीकी के क्षेत्र का सबसे बड़ा विकसित देश बना. युगों की संस्कृति की धरोहर का हमारा यह महान देश आज …

Read on »


25 Comments::Click Here To Add Your Comment »

Sep 4

अति-पिछडों को अनुसूचित जातियों की तर्ज पर आरक्षण

Posted by Amar Singh in General

स्वतंत्रता के बाद हमारे संविधान में अनुसूचित जातियों और जनजातियों को आरक्षण दे कर उनकी दरिद्रता को दूर करने का जो प्रयास किया गया समय के साथ उसके परिणाम आए और आज कभी दलित कहे जाने वाला वर्ग आर्थिक और सामाजिक रूप से तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है जिसका जीता-जगता उदाहरण उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी है. वैसे इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि दलितों को दिए गए आरक्षण का लाभ …

Read on »


34 Comments::Click Here To Add Your Comment »