Jan 20

इस्तीफे के बाद मेरी पहली यू.पी. यात्रा

Posted by Amar Singh in Amar Singh Opinion, Personal

इस वक़्त मै वाराणसी से वापस दिल्ली के रास्ते हवाई जहाज़ में हूँ, इस्तीफे के बाद मेरी जन्म और कर्म भूमि उत्तर प्रदेश की यह पहली यात्रा थी. इस वक़्त मेरे साथ कोई फिल्म स्टार नहीं बल्कि मेरे सहयोगियों में एक भूमिहार भाई, एक निषाद भाई, एक कुर्मी भाई और मेरे अनुज अरविन्द सिंह है. हवाई अड्डे पर निर्दलीय विधायक श्री अजय राय जी आये थे. मैने पूंछा भाई मेरी पार्टी से क्यूँ नाराज हो? वह कहने लगे, भाई साहब आपकी पार्टी के नेताओ ने लोकसभा चुनावो में खुल कर मुख्तार अंसारी का साथ दिया, उनसे पैसे लिए और खुलेआम कहा कि अजय राय तो अमर सिंह …

Read on »


140 Comments::Click Here To Add Your Comment »

Tags: , , ,

Jan 12

आदरणीय नेताजी के नाम सन्देश…

Posted by Amar Singh in General

आदरणीय नेताजी, आपसे और अखिलेश से मैने संपर्क करने की बहुत कोशिश की पर किन्ही कारणों से हमारी बात फ़ोन पर नहीं हो पायी इसलिए मजबूरन मुझे यह सन्देश आप तक ब्लाग के जरिये पहुँचाना पड़ रहा है. मुझे पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम को देख कर अहसास हो रहा है कि यदि कोई भी अच्छा काम होता है तो उसका सारा श्रेय औरो को दे दिया जाता है परन्तु कुछ खराब होने पर सारा का सारा इल्जाम मेरे सर पर आ जाता है. पार्टी के कुछ नेताओ ने मुझ पर इल्जाम लगाया है कि पार्टी में फ़िल्मी सितारों और उद्योगपतियों की चकाचौंध मेरी वजह से आयी है …

Read on »


179 Comments::Click Here To Add Your Comment »

Tags: , , , ,

Jan 9

और मै दिल्ली नहीं आया…

Posted by Amar Singh in General

मेरे प्यारे ब्लागर परिवार के साथियों, आज मै पहली बार हिंदी में लिख रहा हूँ.  मेरे इस्तीफे पर बहुत प्रतिक्रियाए हुई, रुग्ण  पड़े श्री ज्योति बसु की चिंता मीडिया को ज्यादा करनी चाहिए. केंद्र और राज्य दोनों में सत्ता से बाहर एक गैर यादव दोयम दर्जे के राजनैतिक कार्यकर्ता का जिक्र मीडिया  छोड़ दे. कडकडाती सर्दी में भारी संख्या में एकत्र मीडिया वालो से कल दिल्ली न पहुच पाने के लिए मै तहेदिल से माफी मांगता हूँ. मैने पार्टी की सदस्यता नहीं छोडी है. पार्टी के नेता मुलायम सिंह जी और इनके परिवार के बारे में मैने एक भी शब्द नहीं कहा है.  हाल में मौत के मुह से गुर्दे के प्रत्यारोपण की सर्जरी से अपने मित्रो बच्चन परिवार, अनिल और टीना अम्बानी, अपनी पत्नी और हजारो अनदेखे शुभचिंतको की प्रार्थना से बचने के …

Read on »


215 Comments::Click Here To Add Your Comment »

Tags: , , , , , ,