और मै दिल्ली नहीं आया…
Posted by Amar Singh in General
मेरे प्यारे ब्लागर परिवार के साथियों, आज मै पहली बार हिंदी में लिख रहा हूँ. मेरे इस्तीफे पर बहुत प्रतिक्रियाए हुई, रुग्ण पड़े श्री ज्योति बसु की चिंता मीडिया को ज्यादा करनी चाहिए. केंद्र और राज्य दोनों में सत्ता से बाहर एक गैर यादव दोयम दर्जे के राजनैतिक कार्यकर्ता का जिक्र मीडिया छोड़ दे. कडकडाती सर्दी में भारी संख्या में एकत्र मीडिया वालो से कल दिल्ली न पहुच पाने के लिए मै तहेदिल से माफी मांगता हूँ. मैने पार्टी की सदस्यता नहीं छोडी है. पार्टी के नेता मुलायम सिंह जी और इनके परिवार के बारे में मैने एक भी शब्द नहीं कहा है. हाल में मौत के मुह से गुर्दे के प्रत्यारोपण की सर्जरी से अपने मित्रो बच्चन परिवार, अनिल और टीना अम्बानी, अपनी पत्नी और हजारो अनदेखे शुभचिंतको की प्रार्थना से बचने के …
Tags: amar singh, amar singh blog, amar singh personal life, amar singh resignation, Amar Singh's Blog, india politics, samajwadi party